अलीगढ़ में 5 साल की बच्ची पर किया 8 कुत्तों ने हमला, जमीन पर गिराकर नोचा

अलीगढ़ में 5 साल की बच्ची पर किया 8 कुत्तों ने हमला, जमीन पर गिराकर नोचा
निखिल शर्मा अलीगढ़ में 5 साल की बच्ची पर कुत्तों ने अटैक कर दिया। करीब 7 से आठ कुत्तों ने उसे घेरकर जमीन पर गिरा दिया। उसके बाद उसे नोंच डाला। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कुत्तों को भगाया। उसके बाद परिजन को सूचना दी। वे उसे जख्मी हालत में लेकर पास के अस्पताल पहुंचे। वहां से उसे जेएन मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया था। डॉक्टरों ने बच्ची का इलाज किया। इस समय उसकी हालत सामान्य है। उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। टॉफी खरीदने दुकान गई थी घटना रविवार को दोदपुर इलाके की है। यहां एक एक व्यापारी की बेटी घर के बाहर दुकान से टॉफी लेने के लिए गई थी। वह जैसे ही टॉफी लेकर वापस लौटने लगी। रास्ते में 7-8 आवारा कुत्तों ने उसे दौड़ा लिया। उसे जमीन पर गिराकर नोचना शुरू कर दिया। लोगों ने देखा तो दौड़कर बच्ची को बचाया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद नगर निगम के अधिकारियों को इसके बारे में जानकारी हुई। विडियो वायरल होने पर घर पहुंचे अधिकारी नगर आयुक्त अमित आसेरी ने तत्काल घायल बच्ची के घर टीम भेजकर उसका हालचाल भी जाना। पशु चिकित्सा अधिकारी राजेश वर्मा अपनी टीम के साथ दोद…