अलीगढ़ : दोस्त के घर बुलाकर छात्रा से बनाए संबंध, मना करने पर वीडियो कर दिया वायरल
अलीगढ़ : दोस्त के घर बुलाकर छात्रा से बनाए संबंध, मना करने पर वीडियो कर दिया वायरल
अलीगढ़ में छर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव में दोस्त के घर बुलाकर युवक ने छात्रा से शारीरिक संबंध बना लिए। इसी बीच अश्लील वीडियो बना ली। विरोध करने पर वीडियो वायरल कर दी। एसएसपी के निर्देश पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। लड़की का बयान दर्ज किया गया है। पुलिस जल्द आरोपियों को पकड़कर कड़ी कार्रवाई करेगी। थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में युवती ने कहा है कि वह शहर के एक कालेज से बीएससी की पढ़ाई कर रही थी। इसी बीच उसकी मुलाकात गांव के ही युवक से हो गई। युवक ने फोन नंबर लेकर कॉल करना शुरू कर दिया। दोनों के बीच बातचीत हुई तो आरोपी ने युवती को मिलने के लिए अपने दोस्त के घर बुला लिया। वहां शारीरिक संबंध बना लिए। मोबाइल से अश्लील वीडियो भी बना ली। इसके बाद आरोपी तरह-तरह की धमकियां देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। विरोध करने पर अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह देख पीड़िता तनाव में आ गई। बीते दिनों पीड़िता ने एसएसपी से मिलकर पूरा वाकया बताया। एसएसपी के निर्देश पर थाना पुलिस ने आरोपी प्रतीक वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर …