अलीगढ़ में तीन वाहनों की टक्कर में दो ट्रकों में लगी आग, चार भैंस सहित दो ड्राइवर जिंदा जले

अलीगढ़ में तीन वाहनों की टक्कर में दो ट्रकों में लगी आग, चार भैंस सहित दो ड्राइवर जिंदा जले
निखिल शर्मा उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में तीन वाहनों के बीच हुई जोरदार भिड़ंत होने से दो ट्रक में आग लग गई. इस दुर्घटना में दो ट्रक चालक की ट्रक के अंदर जलकर मौत हो गई. तो वहीं ट्रक मे लदी चार भैंसों की इस हादसे में जिंदा जलकर मौत गई है. वहीं इस मामले सूचना स्थानीय पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गई. फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमों द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करते हुए घंटो की कड़ी मशक्कत के मस्कत के बाद आग को बुझाया गया. जहां ट्रक में आग लगने के चलते ट्रक के अंदर जलकर मौत के शिकार हुए ट्रक चालक के शव को बरामद किया गया. वहीं दूसरे ट्रक के अंदर फंसे ट्रक चालक को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव निकाला गया. ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि ट्रक में आग लगने के चलते दो ट्रक चालक की ट्रक के अंदर जलकर मौत होने के साथी दूसरे ट्रक में भरी चार भैंसों की भी मौके पर मौत हो गई. जबकि दूसरे ट्रक में फंसे ट्रक चालक को निकालने के लिए पुलिस टीमों के द्वारा लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया था . ट्रक ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पला…