अलीगढ़ : 82 महिलाओं की हुई नसबंदी 81 फिर भी हो गईं गर्भवती
अलीगढ़ : 82 महिलाओं की हुई नसबंदी 81 फिर भी हो गईं गर्भवती
सरकारी अस्पताल में नसबंदी कराए जाने के बाद भी गर्भवती होने के मामले अक्सर सुनने को मिलते रहते हैं। लेकिन 100 में से 99 प्रतिशत महिलाएं नसबंदी कराने के बाद भी गर्भधारण कर लें तो यह सरकारी मशीनरी की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगाती है। जी हां, अलीगढ़ में 2020 से 2023 के बीच 82 महिलाओं की नसबंदी हुई। जिसमें से 81 गर्भवती हुईं और एक महिला की मृत्यु हो गई। यह खुलासा हुआ है परिवार नियोजन इन्डेमिनिटी योजना के तहत जारी की गई रिपोर्ट से। सरकारी अस्पताल में महिला-पुरूष नसबंदी कराए जाने पर सरकारी ओर से अलग-अलग धनराशि दिए जाने का प्रावधान है। वहीं अगर नसबंदी के बाद अगर कोई महिला गर्भवती होती है तो उसे 60 हजार रुपए मिलते हैं। जिसमें 30 हजार राज्य व 20 हजार केन्द्र सरकार की ओर से दिया जाता है। वहीं मृत्यु हो जाने पर दो लाख रूपए मिलते हैं। जिसके लिए परिवार नियोजन इन्डेमिनिटी योजना के तहत क्लेम किया जाता है। बीते वर्षों में जो नसबंदी हुईं, उनमें गर्भवती होने व मृत्यु होने के क्लेम को लेकर स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य विभाग की बैठक के बाद सूची तैयार की गई। जिसमें बीते तीन साल में कुल 82 दावे स्वास्थ्य विभाग प…