यूपी में नाबालिग छात्रा का एक महीने पहले कराया धर्म परिवर्तन अब गैंगरेप कर ट्रेन के आगे फेंका, दो हिस्सों में बटा शरीर
यूपी में नाबालिग छात्रा का एक महीने पहले कराया धर्म परिवर्तन अब गैंगरेप कर ट्रेन के आगे फेंका, दो हिस्सों में बटा शरीर
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से दिल को झकझोर कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मुस्लिम लड़के ने नाबालिग लड़की का जबरन धर्म परिवर्तन कराने और दुष्कर्म करने के बाद चलती ट्रेन के आगे फेंक दिया। इस हादसे में लड़की के शरीर के दो टुकड़े हो गए। मौके पर ही नाबालिग लड़की की दर्दनाक मौत हो गई। जैसे ही घटना की जानकारी हुई। इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं, हिंदू संगठन के लोगों ने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी और मृतक लड़की दोनों अलग-अलग समुदाय से आते हैं। ऐसे में घटना के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन अलर्ट है। आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआईर में पीड़ित पक्ष ने लिखा है कि थाना फतेहगंज की रहने वाली 15 वर्षीय लड़की को फरियाद हुसैन नाम का लड़का पिछले 7 महीने से परेशान कर रहा था। इससे वह डरी सहमी रहती थी। फरियाद ने उसका धर्म परिवर्तन भी करा दिया था और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। FIR के मुताबिक, 8 मई को उनकी बेटी क्षेत्र के एक कॉलेज में परीक्षा फॉर्म भरने के लिए गई थी तभी उनकी बेटी को रास्ते में …