अलीगढ़ में इस गांव ने किया चुनाव का बहिष्कार, 22 साल से नहीं हुआ है विकास....
अलीगढ़ में इस गांव ने किया चुनाव का बहिष्कार, 22 साल से नहीं हुआ है विकास....
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रशासन के द्वारा तरह-तरह के अभियान चलाए गए. जिससे मतदाताओं को जागरूक किया जा सके और लोकतंत्र के महापर्व में ज्यादा से ज्यादा वोटरों को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए आगे ले जाया जा सके. लेकिन जमीनी स्तर तक यह अभियान सफल नहीं हो पाया है. जिसका अंदाजा तस्वीरों से साफ लगाया जा सकता है. जहां एक ओर प्रशासन के द्वारा ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के दावे किए जा रहे हैं. लेकिन जमीनी स्तर पर ग्रामीण अब मताधिकार का प्रयोग न करने के भी दावे कर रहे है. दरअसल पूरा मामला अलीगढ़ के तहसील इगलास में स्थित गांव रामपुर बकटरा का है जहां लोकसभा चुनाव से पहले ही ग्रामीणों के द्वारा चुनाव बहिष्कार का मन बनाया है 7 अप्रैल को लोकसभा हाथरस में मतदान होने हैं उससे पहले ही विधानसभा इगलास के गांव रामपुर बकटरा के ग्रामीणों के द्वारा हाथों में स्लोगन पार्टी का लिए हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. 22 साल से गांव में नहीं हुआ है विकास ग्रामीणों का आरोप है 22 साल से गांव में विकास कार्य नहीं हुए यही कारण है ग्रामीण आक्रोशित है बारिश के समय में यहां पर जलभराव की समस्या पैदा होती है. लंबे समय स…