अलीगढ़ : सरेशाम फायरिंग से दहला हरदुआगंज का जवाहर चौक, चार नामजद

अलीगढ़ : सरेशाम फायरिंग से दहला हरदुआगंज का जवाहर चौक, चार नामजद
निखिल शर्मा मिष्ठान व्यवसायी के बेटे को निशाना बनाकर कार पर झोंका था फायर,   लोकसभा चुनाव में सत्तादल की सीट कम होने का सीधा संकेत है कि जनता बदलाव  चाहती है। सरकार का नहीं बल्कि पुलिस व प्रशासन की मनमानी कार्यशैली में...क्योंकि अन्य विकास एवं  मूलभूत मुद्दों से कहीं ज्यादा पुलिस -प्रशासन की मनमानी कार्यशैली से जनता बेहद परेशान है।  चुनाव सम्पूर्ण होने के बाद रवैये में सुधार होता नहीं दिख रहा है। जिसकी बानगी सोमवार शाम हरदुआगंज के जवाहर चौक बाजार में देखने को मिली।  हरदुआगंज में जवाहर चौक वो मुख्य स्थल है जहां तमाम स्वर्णकार, कपड़ा, मिठाई आदि के बड़े व प्रमुख प्रतिष्ठान हैं। जिससे यहां गुरुवार को छोड़कर बाकी दिन देर रात तक ग्राहकों की भीड़ रहती है।  सोमवार शाम जवाहर चौक बाजार में गोली की गर्जना से थर्रा उठा। कार से आए गांव शाहपुर के विक्की चौधरी को निशाना बनाकर बाइक सवारों ने फायर झोंक दिया था।  कस्बा में लूट चोरी व जानलेवा हमले आएदिन व युवाओं की गुटबंदी से गहराती रंजिशें जनता में भय व आक्रोश पैदा कर रही है। मगर पुलिस बड़ी घटना को छोटी करके दर्शाने की आदत से बाज नहीं आ रही है। ना ही घटना दर घटन…