अलीगढ़ : इगलास में बुजुर्ग की चाकू गोदकर हत्या: खेत में सोते समय वार किया, चेहरे और गले पर कईं जगह घाव

अलीगढ़ : इगलास में बुजुर्ग की चाकू गोदकर हत्या: खेत में सोते समय वार किया, चेहरे और गले पर कईं जगह घाव
निखिल शर्मा अलीगढ़ के इगलास थाना क्षेत्र के गांव नगला अहिवासी में रविवार को एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। बुजुर्ग अपने खेत में सोने के लिए गए थे, इसी दौरान अज्ञात लोगों ने उनकी हत्या कर दी। जब गांव के लोगों ने देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी।  मामले की जानकारी मिलने पर इगलास थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गईं। वहीं परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए और सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फारेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। हर दिन खेत में सोने जाते थे बुजुर्ग इगलास के गांव नगला अहिवासी निवासी भगवती प्रसाद (65) पुत्र ईसाराम के गांव भटोई की सीमा पर खेत हैं। खेत में ही उनका ट्यूबवेल लगा हुआ है और वह हर दिन अपने खेत में ही सोने के लिए जाते थे। शनिवार की रात को भी वह रात में 10 बजे खेत में सोने चले गए थे।  उनके पुत्र मनोज ने बताया कि हर दिन वह सुबह उठने के बाद घर आते थे और नाश्ता पानी करने के बाद फिर खेत जाते थे। रविवार को वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को थोड़ी आशंका हो रही थी। लेक…