अलीगढ़ : चोरी के शक में भीड़ ने ले ली शख्स की जान, पीट पीटकर उतारा मौत के घाट, कैमरे में कैद बर्बरता

अलीगढ़ : चोरी के शक में भीड़ ने ले ली शख्स की जान, पीट पीटकर उतारा मौत के घाट, कैमरे में कैद बर्बरता
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक अकेले शख्स पर भीड़ का हमला जारी है। भीड़ लगातार शख्स को जमीन पर गिरा कर पीट रही है। बेरहम भीड़ को न कानून का डर है और न इंसानित का होश, वह बस शख्स को लात-घूसो से पीट रही है। इस घिनौनी वारदात के कारण पीड़ित की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में मॉब लिंचिंग चोरी के शक में मोहम्मद फरीद उर्फ औरंगजेब की सड़क पर पीट–पीटकर हत्या। पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया। सपा–बसपा कार्यकर्ताओं का हंगामा। pic.twitter.com/x1HZOoRoOI — Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) June 19, 2024 बताया जा रहा है कि भीड़ ने इस अपराध को अंजाम एक चोरी के शक में दिया। रात के समय भीड़ को शक हुआ कि व्यक्ति ने चोरी की है और बिना किसी सवाल-जवाब के भीड़ ने एक व्यक्ति पर तलवारों से हमला किया और उसे घायल कर दिया। घटना का खौफनाक वीडियो कैमरे में कैद हो गया जिसके सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। सूचना मिलने के फौरन बाद पुलिस ने पीड़ित को भीड़ से आजाद कराया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज…