यूपी पुलिस का डिप्टी एसपी बना सिपाही, होटल के कमरे में पकड़े गए थे महिला कांस्टेबल के साथ;, छिने स्टार
यूपी पुलिस का डिप्टी एसपी बना सिपाही, होटल के कमरे में पकड़े गए थे महिला कांस्टेबल के साथ;, छिने स्टार
यूपी पुलिस में तैनात एक डिप्टी एसपी को सरकार ने डिमोट करते हुए दोबारा सिपाही बना दिया है। अब इन्हें 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर में F दल में आरक्षी पद पर तैनात किया गया है। दरअसल उन्नाव के बीघापुर के तत्कालीन सीओ कृपा शंकर कनौजिया छुट्टी मांगी थी। इतना ही नहीं सीओ कृपा शंकर कनौजिया ने अपना सीयूजी और पर्सनल मोबाइल नंबर बंद करके गायब हो गए थे। पत्नी ने अनहोनी की आशंका जताते हुए की थी शिकायत इस दौरान जब उनकी पत्नी ने फोन मिलाया तो बंद आया। पत्नी ने अनहोनी की आशंका जताते हुए शिकायत की। इसके बाद जांच में जुटी पुलिस ने सीओ कृपा शंकर का लोकेशन सर्विलांस की मदद से ट्रेस कर लिया। तब उनकी लोकेशन कानपुर के एक होटल में मिली। जब जांच टीम होटल पहुंची तो पाया कि सीओ कृपा शंकर कनौजिया छुट्टी लेकर महिला सिपाही के साथ रंगरेलियां मना रहे थे। उन्हें रंगे हाथ पकड़ा गया था। इसके बाद उन्हें निलंबित कर पूरे मामले की जांच कराई गई। इस मामले में यूपी पुलिस की किरकिरी भी हुई थी। 26 बटालियन में की गई तैनाती अब जांच रिपोर्ट के आधार पर लखनऊ में अपर पुलिस महानिदेशक के आदेश पर उन्नाव के बीघापुर के तत्कालीन…