अलीगढ़ में दबंग व्यक्ति ने लाठी डंडे से पीटकर की कुत्ते की हत्या, जीव दया फाउंडेशन ने दर्ज कराया मुकदमा
अलीगढ़ में दबंग व्यक्ति ने लाठी डंडे से पीटकर की कुत्ते की हत्या, जीव दया फाउंडेशन ने दर्ज कराया मुकदमा निखिल शर्मा
अलीगढ़ से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. थाना सिविल लाइन इलाके के हमदर्द नगर में एक व्यक्ति ने कुत्ते की लाठी-डंडों से पीट पीटकर हत्या कर दी.इस मामले की सूचना मिलते ही जीव दया फाउंडेशन की टीम मौके पर पहुंची और इसकी सूचना पुलिस को दी.सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुत्ते के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए मोर्चरी भेज कर उसका पोस्टमार्टम कराया गया.जीव दया फाउंडेशन की तहरीर पर उक्त व्यक्ति के खिलाफ थाने में धारा-429 के तहत मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी. जानकारी के अनुसार कोतवाली सिविल लाइन इलाके के हमदर्द नगर में शुक्रवार की देर शाम एक खौफनाक वारदात को दबंग व्यक्ति केके अल्बी द्वारा अंजाम दिया गया. एक बेजुबान आवारा कुत्ता उसके घर के सामने घूम रहा था.उसी दौरान दबंग व्यक्ति के.के.अल्बी लाठी डंडे लेकर अपने घर से बाहर निकाला और उसके घर के सामने घूम रहे आवारा कुत्ते के ऊपर लाठी डंडों से बेरहमी से हमला बोलते हुए पीट पीटकर लहूलुहान कर उसको अधमरा कर दिया.दबंग व्यक्ति के द्वारा बेजुबान कुत्ते पर किया जा रहे हमले को देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आवारा कुत्ते…