अलीगढ़ में प्रधान के पति की गोली मारकर हत्या, प्रधानी की रंजिश के लिए हुआ था विवाद
अलीगढ़ में प्रधान के पति की गोली मारकर हत्या, प्रधानी की रंजिश के लिए हुआ था विवाद निखिल शर्मा अलीगढ़ में प्रधानी की रंजिश को लेकर बदमाशों के द्वारा एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया. घटना इतनी भयानक थी कि मृतक का भाई घटनास्थल से 50 मी0 दूरी पर रुक कर अपनी जान बचाने के लिए मजबूर हो गया. घटना को लेकर आसपास के इलाके में भी दहशत फैल गई. हमलावरों के द्वारा प्रधान पति पर 8 से ज्यादा पिस्टल के राउंड दागे गए जब तक जान ना निकल गई. तब तक हमलावरों के द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की जाती रही जान निकल जाने के बाद आरोपी मृतक को छोड़कर बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए. दरअसल पूरा मामला जिला अलीगढ़ के खैर कोतवाली क्षेत्र के गांव जड़ाना का है जहां प्रधानी की रंजिश को लेकर पूर्व प्रधान पर मौजूदा प्रधान शीतल देवी के पति वीरेंद्र प्रधान की हत्या के आरोप लगे है,जिसको लेकर कई राउंड फायरिंग मौजूदा प्रधान पति के ऊपर की गई है,जिसके कारण मौके पर ही वीरेंद्र के द्वारा दम तोड़ दिया बताया जाता है प्रधान पति गौशाला पर जारहे थे तभी गौशाला के नजदीक घात लगाकर बैठे बाइक सवार हमलावरों के द्वारा बाइक रोककर अंनाधुन्ध फायरिंग शुरू करदी जिससे मौके पर ही वीरेंद्र की दर्दनाक मौत हो गई जिसकी सूचना पर एएसएसपी अल…