किसान को डराने के लिए तहसीलदार ने हाथ दिखाया, किसान ने जड़ दिए दो थप्पड़, फिर जो हुआ....
किसान को डराने के लिए तहसीलदार ने हाथ दिखाया, किसान ने जड़ दिए दो थप्पड़, फिर जो हुआ.... निखिल शर्मा
फिरोजाबाद में जमीनी विवाद सुलझाने गए तहसीलदार को किसान ने थप्पड़ जड़ दिया. किसान ने तहसीलदार को दो थप्पड़ मारे. जिससे तहसीलदार जमीन पर गिर पड़े. घटना के वक्त पुलिस व राजस्व विभाग के कई अधिकारी मौके पर मौजूद थे. फिलहाल पुलिस ने आरोपी किसान को गिरफ्तार कर लिया है. लेखपाल के लिखित शिकायत के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है. लेकिन सोशल मीडिया पर पूरा वीडियो काफी वायरल हो रहा है. थाना जसराना अंतर्गत नगला तुर्सी गांव में दो पक्षों में एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. उसी में एक पक्ष ने अवैध रूप से जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की थी. शनिवार, 22 जून को विवाद को सुलझाने के लिए जसराना के तहसीलदार लालता प्रसाद गांव पहुंचे थे. उसके साथ पुलिस फोर्स के साथ राजस्व की टीम भी मौजूद थी. तहसीलदार ने दोनों पक्षों को मौके पर बुलाया और उनसे बातचीत शुरू की. इस दौरान दूसरे पक्ष के धर्मेंद्र एवं वीरेश्वर भी मौके पर पहुंचे और हंगामा करने लगे. #Firozabad में तहसीलदार किसान को धमका रहे थे मारने के लिए थप्पड़ दिखा रहे थे.. फिर क्या था नाराज किसान ने एक धर दिया तो तुरंत ढमिला के गिरे धड़ाम 👇🏻👇🏻 pic.t…