हाथ में बीयर की केन, बगल में बैठा सिपाही… UP पुलिस ऐसे कर रही अपराधियों की खातिरदारी
हाथ में बीयर की केन, बगल में बैठा सिपाही… UP पुलिस ऐसे कर रही अपराधियों की खातिरदारी
गोरखपुर जनपद की पुलिस अक्सर चर्चा में रहती है. करीब तीन साल पहले रामगढ़ताल थाने की पुलिस ने कानपुर के व्यापारी मनीष से वसूली को लेकर बुरी तरह से पिटाई की थी, जिसमें उसकी मौत हो गई थी. उसके बाद अभी हाल में ही सोनबरसा चौकी इंचार्ज और दो सिपाहियों को वसूली के मामले में एसएसपी ने निलंबित कर मुकदमा दर्ज करवा दिया था. उसकी भी अभी जांच सीओ कर रहे हैं. ताजा मामला नौसड़ पुलिस चौकी का है. यहां पर एक सिपाही चौकी इंचार्ज का खासमखास बताया जाता है और अक्सर उनकी कुर्सी पर बैठा रहता है. उसके द्वारा ही क्षेत्र के सारे अवैध कामों की वसूली करने की बात भी सामने आई है. अवैध बस स्टैंड और डग्गामार वाहनों का संचालन करने वाले युवक को सिपाही ने ही चौकी में बैठाकर बीयर पिलाई. बीयर वाली तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो गई. वायरल तस्वीर पर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने तत्काल एक्शन लेते हुए तस्वीर में दिख रहे सिपाही चंद्रभान सिंह को निलंबित कर दिया. साथ ही मामले की विभागीय जांच कराने का भी आदेश दिया है.
कुर्सी पर बैठाकर खातिरदारी गीडा थाना क्षेत्र की नौसड़ पुलिस चौकी भी अक्सर चर्चाओं में रहती है. 15 दिन पहले चौकी प्रभार…