हाथरस में मची भगदड़, भोले बाबा के सत्संग में गए 120 लोगों की मौत
हाथरस में मची भगदड़, भोले बाबा के सत्संग में गए 120 लोगों की मौत
भोले बाबा के भक्तों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उत्तर प्रदेश के हाथरस एक सत्संग में श्रद्धालु लीन थे। तभी अचानक भगदड़ मच गई. कुछ को पैरों तले कुचल दिया गया. कुछ लोगों की दम घुटने से मौत हो गई. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक 120 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि कई अन्य गंभीर हैं. इस घटना से आयोजकों के साथ-साथ श्रद्धालुओं के परिजन भी सदमे में हैं. इस वक्त सरकारी अस्पताल और निजी अस्पताल के बाहर परिजनों की चीख-पुकार ने हर किसी के मन को झकझोर कर रख दिया. हाथरस की घटना से दहल उठा उत्तर प्रदेश प्रारंभिक जानकारी सामने आ रही है कि यह घटना उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के फुलरई गांव में हुई है. इस गांव में भोले बाबा का सत्संग आयोजित किया गया था. इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे. इस कार्यक्रम के दौरान अचानक भगदड़ मच गई. इसमें कुछ लोग पैरों के नीचे आ गिरे और कुछ की दम घुटने से मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में मरने वालों की संख्या 120 पहुंच गई है. कई लोगों को सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती किया गया है। इस हादसे में गंभीर श्रद्धालुओं को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाय…