अलीगढ़ में भाजपा सांसद सतीश गौतम पर FIR:युवक बोला- मुझे धमकाया, कहा, घर से गायब करा दूंगा; लाश भी नहीं मिलेगी

अलीगढ़ में भाजपा सांसद सतीश गौतम पर FIR:युवक बोला- मुझे धमकाया, कहा, घर से गायब करा दूंगा; लाश भी नहीं मिलेगी
अलीगढ़ में मंगलवार को 3 बार के भाजपा सांसद सतीश गौतम FIR दर्ज हो गई। कोर्ट के आदेश पर जान से मारने की धमकी देने और किडनैपिंग की कोशिश की धारा में मुकदमा लिखा गया। दरअसल, पूर्व सांसद प्रत्याशी और RTI कार्यकर्ता पं. केशवदेव ने सांसद पर गंभीर आरोप लगाए। बताया, सांसद ने मुझे फोन कहा था- मैं तुम्हें गायब करवा दूंगा और लाश का पता नहीं चलेगा। केशवदेव का कहना है कि इस मामले में थाने में तहरीर दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई थी। इसके बाद मैं कोर्ट गया। अब पुलिस पीड़ित का बयान लेगी। 3 अक्टूबर, 2023 को हमला कराने का है आरोप पं. केशवदेव ने सांसद सतीश गौतम पर आरोप लगाया कि 3 अक्टूबर, 2023 को उनके घर के दरवाजे काले रंग की गाड़ी आकर रुकी। उससे दो लोग उतरे। उन लोगों ने खुद को सांसद का कार्यकर्ता बताते हुए साथ चलने को कहा। केशवदेव ने बीमारी की बात कहकर उन लोगों के साथ जाने से मना कर दिया था। इस पर उन लोगों ने सांसद से अपने मोबाइल फोन से बात कराई। केशव का आरोप है कि सांसद ने उन्हें अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। दोनों के बीच पहले से चल रही मुकदमेबाजी पं. केशवदेव ने सांसद सतीश गौतम के खिलाफ पहले से एक…