दंपति के बीच हुआ विवाद..पति ने फांसी लगाकर जीवनलीला की समाप्त, पत्नी ने भी चाकू से गला रेत आत्महत्या का किया प्रयास
दंपति के बीच हुआ विवाद..पति ने फांसी लगाकर जीवनलीला की समाप्त, पत्नी ने भी चाकू से गला रेत आत्महत्या का किया प्रयास
कानपुर में पति को फंदे पर लटकता देखकर पत्नी ने चाकू से अपना गला काट लिया। सुबह दोनों को कमरे में पड़ा 'देख घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। थोडी देर में पुलिस पहुंची और दोनों को अस्पताल ले गईं। डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। महिला की हालत नाजुक है। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद महिला को हैलट रेफर कर दिया। पुलिस और फोरेंसिक टीम की घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की। युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना साढ़ थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव की है। पड़ोसियों का कहना है कि दोनों छोटी-छोटी बातें पर लड़ते थे। पारिवारिक कलह में दोनों यह कदम उठाया। पत्नी ने चाकू से गले पर किया वार रसूलपुर निवासी इं्रपाल यादव ने बताया- उनका बेटा जितेंद्र यादव (26) गांव में आटा-चक्की चलाता था। इसी साल 23 अप्रैल को जितेद्र की शादी फतेहपुर जिले के मोहम्मदपुर गांव निवासी अनूपा यादव (24) के साथ हुई थी। पुलिस के मुताबिक, शनिवार शाम पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। घरवालों ने दोनों को किसी तरह से शांत कराया। खाना खाने के बाद जितेंदर दूसरे रूम में सोने चला। पत्नी भी घर काम कर अलग रूम में सोने …