UP सरकार के दुकानों में नेम प्लेट वाले आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक.....अयोध्या के व्यापारी और संतो ने दी ये प्रतिक्रिया

UP सरकार के दुकानों में नेम प्लेट वाले आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक.....अयोध्या के व्यापारी और संतो ने दी ये प्रतिक्रिया
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर होटलों और रेहड़ी पटरी में दुकान रखने वालों को दुकान मालिक के नाम की नेम प्लेट लगवाने का आदेश दिया था. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आज सुनवाई की. सुनवाई के बाद कोर्ट ने योगी सरकार के फैसले पर रोक लगा दिया है. कोर्ट ने कहा कि दुकानदारों को पहचान बताने की जरूरत नहीं है और दुकान मालिकों को नाम बताने की जरूरत नहीं है. कोर्ट ने कहा कि दुकानदारों को सिर्फ खाने का प्रकार बताने की जरूरत है. कोर्ट का कहना साफ है कि दुकान पर यह लिखा होना चाहिए कि दुकान में मांसाहारी खाना मिल रहा है यह शाकाहारी खाना. कोर्ट ने इस मामले में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस भी जारी किया है. सरकार के इस तरह के आदेश पर उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों नेता और जनता पहले से ही प्रतिक्रिया दे रही थी. अब जब कोर्ट ने भी अपना फैसला सुना दिया है उसके बाद अयोध्या के व्यापारी और संत समाज के लोगों ने भी प्रतिक्रिया दी है. राम मंदिर आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले डॉक्टर रामविलास दास वेदांती ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान होना चाहिए लेकिन, ज…