उत्तर प्रदेश : गाजियाबाद में 14 साल की लड़की से रेप, गुस्साए लोगों ने आरोपी की दुकान फूंकी, लाठीचार्ज

उत्तर प्रदेश : गाजियाबाद में 14 साल की लड़की से रेप, गुस्साए लोगों ने आरोपी की दुकान फूंकी, लाठीचार्ज
गाजियाबाद में 14 साल की लड़की से रेप के बाद बवाल हो गया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हालांकि, परिवार का दावा है कि बच्ची के साथ गैंगरेप हुआ है। स्थानीय लोग सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।  गुरुवार की शाम लोगों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने आरोपी कबाड़ी की दुकान के बाहर रखे सामान और वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। एक ई-रिक्शे को फूंक दिया। देर रात तक भीड़ सड़क पर हंगामा करती रही। कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंची। लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ा। कई लोग घायल हुए हैं।  मामला दो समुदायों से जुड़ा है। तनाव को देखते हुए पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। मामला बृजविहार इलाके का है। आरोपी की दुकान पर धावा बोला आरोपी की गिरफ्तारी के बावजूद गुरुवार शाम इलाके के कुछ महिला-पुरुष नारेबाजी करते हुए सूर्यनगर पुलिस चौकी पहुंचे। उनके हाथों में बैनर-पोस्टर थे। वे कह रहे थे कि आरोपियों पर पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। अगर एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है तो वो हमें दिखाया जाए। इसके अलावा उनकी मांग थी कि इलाके में जो कबाड़ की दुकानें हैं, उन्हं हटवाया जाए। देखते ही देखते भीड़ ने धरना देते…