अलीगढ़ : दबंगों की पिटाई से गर्भ में ढाई माह के शिशु की मौत, मुकदमा ना दर्ज करने का आरोप, देखें वीडियो
अलीगढ़ : दबंगों की पिटाई से गर्भ में ढाई माह के शिशु की मौत, मुकदमा ना दर्ज करने का आरोप, देखें वीडियो
गोंडा : थाना क्षेत्र के एक गांव में मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया जिसमे दबंगों ने महिलाओं पर जमकर लाठी डंडे बरसाए, जिसकी सजा एक नव विवाहिता को कुछ इस कदर मिली कि दबंगों द्वारा मारी गई ईंट पेट पर लगने से उसके ढाई माह के बच्चे की गर्भ में ही मौत हो गई। थाना क्षेत्र के गांव भमरौला निवासी चन्दा देवी ने बताया कि 2 अगस्त की शाम को गांव के ही कुछ दबंग लोग लाठी डंडे लेकर उनके घर में घुस आए और गंदी गंदी गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी। जबतक कुछ समझ पाते घर के सभी सदस्य घायल व चोटिल हो चुके थे। पेट पर लगी ईंट वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दबंगों ने चन्दा देवी के घर पर जमकर पथराव किया उसी समय एक ईंट चन्दा देवी की गर्भवती बहु के पेट पर आ लगी जिसके बाद बहु की तबियत बिगड़ गई।
पैसे लेकर कर दिया चालान वहीं चन्दा देवी का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी पक्ष से पैसे लेकर उनके घायल बेटों का ही चालान कर दिया जब उन्होंने पुलिस को अपनी आपबीती सुनानी व वीडियो दिखानी चाही तो पुलिस ने दुत्कार दिया। चन्दा देवी ने बताया कि हमने खुद को अपने ही घर में कैद करके खुद को बचाया। डायल 112 को सूचना दी तो पुलिस ने ह…