यमुना एक्सप्रेस-वे पर रोडवेज बस ने प्राइवेट बस को मारी टक्कर, आठ घायल; देखें VIDEO
यमुना एक्सप्रेस-वे पर रोडवेज बस ने प्राइवेट बस को मारी टक्कर, आठ घायल; देखें VIDEO रिपो० विवेक शर्मा
यमुना एक्सप्रेस वे पर रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में फलैदा कट पर नोएडा से आगरा जाने वाली लाइन पर एक रोडवेज बस प्राइवेट बस मैं पीछे से टकरा गई। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। रोडवेज बस नोएडा से यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते जा रही थी आगरा दुर्घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। कुछ समय के लिए यमुना एक्सप्रेस वे पर यातायात बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारू कराया। सवारियों को अन्य बसों से उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया। पुलिस (Noida Police) से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की दोपहर गोरखपुर डिपो की एक रोडवेज बस नोएडा से यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते आगरा की तरफ जा रही थी। इसी दौरान रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में फलैदा कट पर आगरा की तरफ जा रही एक बस सवारियां उतार रही थी। रोडवेज बस में सवार आठ सवारियां घायल
प्रत्यक्षदर्शी नीतेश चौहान ने बताया कि तेज रफ्तार रोडवेज बस ने प्राइवेट बस को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि सीट पर बैठी सवारियां नीचे लु…