आगरा। महिला इंस्पेक्टर के रूम में मिला इंस्पेक्टर, भाई संग पहुंची पत्नी ने दोनों को पकड़ा, जमकर धुनाई, वीडियो वायरल

आगरा। महिला इंस्पेक्टर के रूम में मिला इंस्पेक्टर, भाई संग पहुंची पत्नी ने दोनों को पकड़ा, जमकर धुनाई, वीडियो वायरल
डेस्क, समाचार दर्पण लाइव यूपी के आगरा जिले के रकाबगंज थाने की महिला इंस्पेक्टर के सरकारी आवास पर शनिवार की शाम बवाल हो गया। एक महिला मेरठ से घरवालों के साथ आई। अपने इंस्पेक्टर पति को इंस्पेक्टर रकाबगंज के सरकारी आवास पर दबोच लिया। इंस्पेक्टर को उसका साला बनियान पकड़कर बाहर घसीट लाया। उनके साथ तबियत से मारपीट की। पुलिस कर्मी उन्हें बचाने के बजाए वीडियो बनाते रहे। पुलिस आयुक्त जे रविन्दर गौड ने रकाबगंज थाने की महिला इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही महिला इंस्पेक्टर की तहरीर पर मुकदमा लिखा गया है। तीन गिरफ्तार हैं। वीडियो बनाने वाले पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई तय है। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना शाम करीब चार बजे की है। रकाबगंज थाने की प्रभारी निरीक्षक महिला थाने के पीछे सरकारी आवास में रहती हैं। कुछ लोग उनके आवास पर पहुंचे। दरवाजा पीटने लगे। दरवाजे पर लातें मारीं। दरवाजा खुला तो घर में घुस गए। अंदर से महिला इंस्पेक्टर और एक युवक को घसीटकर बाहर लाए। वह युवक भी इंस्पेक्टर था। बनियान पहने इंस्पेक्टर को उसका साला बनियान के साथ घसीटकर बाहर ले आया। उसके साथ मारपीट…