मेरा सनातन ने सनातन प्रेमियों और कवियों के लिए एक अच्छा मंच तैयार किया है जिसकी वेबसाइट मेरा सनातन डॉट इन का विमोचन अलीगढ़ इस्कॉन के संचालक रसराज दास ने किया।
इस अवसर पर मेरा सनातन संस्था के संस्थापक जीत गोविंद सरकार ने कहा कि मेरा सनातन फाउंडेशन तीन वर्षों से निरंतर संपूर्ण भारत वर्ष में सनातन धर्म के प्रचार प्रसार हेतु अपना योगदान दे रही है। इसी का विस्तार करने हेतु मेरा की वेबसाइट लॉन्च की गई है। इस मौके पर संस्था के संस्थापक जीत गोविंद सरकार, आयुष म्युजिक लेबल के संस्थापक आयुष सक्सैना, सनातन प्रतिभा फाउंडेशन के अध्यक्ष अभिषेक सक्सैना सनातनी, आर्यन, रितिक कुमार, धर्मेंद्र ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
Notification texts go here... Link
Reach out!
