अलीगढ़ : जवां में सीमेंट कंपनी के मैनेजर पर फायरिंग, 2 बाइक सवारों ने चलाई गोलियां

अलीगढ़ : जवां में सीमेंट कंपनी के मैनेजर पर फायरिंग, 2 बाइक सवारों ने चलाई गोलियां
ब्यूरो डेस्क अलीगढ़  अलीगढ़ के जवां थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक सीमेंट कंपनी के मैनेजर पर दो बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी। मैनेजर छेरत स्थित अपनी फैर्ट्री से काम खत्म करके घर लौट रहे थे, इसी दौरान आरोपियों ने उनकी कार पर गोलियां चलाई।  आरोपियों ने चार-पांच राउंड गोलियां चलाई, जिससे कार के शीशे फूट गए और गाड़ी के टायर भी फट गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पीड़ितों ने कुछ आरोपियों पर संदेह भी जताया है। सीमेंट कारोबारी मृतक संदीप गुप्ता के है मैनेजर ज्ञान सरोवर कालोनी निवासी पुष्पें्र पांडेय हाई प्रोफाइल सीमेंट कारोबारी संदीप गुप्ता के हत्याकांड से जुड़े हैं। वह हत्याकांड में मारे गए कारोबारी संदीप गुप्ता की फर्म मैसर्स संदीप गुप्ता लॉजिस्टिक में मैनेजर हैं। शनिवार की देश शाम को वह कासिमपुर स्थेत अल्ट्राटेक सीमेंट के प्लांट से अपनी फर्म से जुड़ा काम निपटाकर वापस घर की ओर लौट रहे थे। वह अपनी स्कॉर्पियो कार से थे और उनका चालक पवन शर्मा गाड़ी चला रहा था। पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि उनकी कार छे…