अलीगढ़ : युवक ने पुलिस कप्तान से मांगा न्याय बोला पत्नी के है चाचा से अवैध संबंध मुझे मरवा देगी जानें पूरा मामला

अलीगढ़ : युवक ने पुलिस कप्तान से मांगा न्याय बोला पत्नी के है चाचा से अवैध संबंध मुझे मरवा देगी जानें पूरा मामला
विवेक शर्मा अलीगढ़ में एक युवक ने अपनी पत्नी से खुद को जान का खतरा बताया है। पीड़ित ने एसएसपी से मिलकर गुहार लगाई है और बताया है कि उनकी पत्नी अपने सगे चाचा के साथ मिलकर उनकी हत्या कराना चाहती है। वह लोग उसे बार-बार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।  पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी का उसके सगे चाचा के साथ अवैध संबंध है। जब उसे इस बात की जानकारी हुई तो उसने इसका विरोध किया। जिसके बाद दोनों उसे जान से मारने की बात कहने लगे और आए दिन धमकी देते रहते हैं। पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी का चाचा दबंग आदमी है। वहीं पुलिस ने अब मामले की जांच शुरू कर दी है।  6 साल पहले हुआ था निकाह मूल रूप से बरला के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उसका निकाह 6 साल पहले रोरावर थाना क्षेत्र के तालसपुर में हुआ था। निकाह के बाद से वह भी तालसपुर खु्द में ही रह रहा है मेहनत मजदूरी करके घर चलाता है। निकाह के बाद से सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन एक दिन उसे पता चला कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध उसके अपने सगे चाचा के साथ हैं। उसने इसका विरोध किया और ससुराल में शिकायत की तो ससुराल के लोग उसे ही धमकाने लगे। उसने बताया के उसका चचिय…