अलीगढ़। नशीला पदार्थ पिलाकर युवती के साथ दुष्कर्म, नौकरी दिलाने के बहाने ले गया था साथ
अलीगढ़। नशीला पदार्थ पिलाकर युवती के साथ दुष्कर्म, नौकरी दिलाने के बहाने ले गया था साथ ब्यूरो अभिषेक चौधरी अलीगढ के बन्नादेवी थाना क्षेत्र में दिल्ली की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि नौकरी का झांसा देकर आरोपी उसे अपने साथ ले गया और कोल्ड ड्रिक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गईं। उसके बाद उसने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया, होश में आने पर आरोपी ने उसे धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। इसके साथ ही जाति सूचक शब्द कहते हुए उसे सड़क पर छोड़कर चला गया। जिसके बाद पीड़िता ने बन्नादेवी थाने में तहरीर दी। वहीं पुलिस ने मुकदमा दजं कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अपनी मौसी के घर आई थी युवती पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली की रहने वाली है और 15 दिन पहले अपनी मौसी के घर अलीगढ़आई थी। इसी दौरान उसे एक मोबाइल नंबर से कॉल आई थी और आरोपी अपना नाम सौरभ बताया था। आरोपी ने उसे नौकरी देने की बात कही थी। डसके बाद आरोपी ने उसे मिलने के लिए बुलाया था। पहले युवती ने मिलने से मना कर दिया, लेकिन उसे नौकरी की जरूरत थी, जिसके बाद वह शुक्रवार को आरोपी से मिलने सूतमिल चौराहे पर गई थी। जिसके बाद आरोपी वहां काले रंग की स्कॉर्पियो स…