अलीगढ़। रिटायर्ड फौजी को मारी गोली, आरोपियों ने कई राउंड किए फायर
अलीगढ़। रिटायर्ड फौजी को मारी गोली, आरोपियों ने कई राउंड किए फायर ब्यूरो डेस्क अलीगढ़ अलीगढ़ के गोंडा थाना क्षेत्र के गांव मजूपुर में प्रॉपर्टी के विवाद में परिवार के ही लोगों ने रिटायर्ड फौजी को गोली मार दी। फौजी के ताऊ के बेटों ने उसे घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें एक गोली रिटायर फौजी के पैर में लगी है। वहीं गोलियों की आवाज सुनकर जब गांव के लोग वहां पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गए। गांव में अचानक कई राउंड फायरिंग होने से पूरे गांव में अफरा तफरी फैल गई और ग्रामीणों ने इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची गोंडा पुलिस ने तत्काल घायल फौजी को मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे प्रारंभिक उपचार देने के बाद जेएन मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। मेडिकल कालेज में रिटायर फौजी का इलाज जारी है। ताऊ के परिवार से है प्रॉपर्टी का विवाद गोंडा के गांव मजूपुर निवासी इंद्रपाल रिटायर्ड फौजी हैं। सेना से रिटायर होने के बाद वह गांव में ही रहते हैं और अपनी जमीन पर खेती बाड़ी करते हैं। गांव के अंदर उनका घर है और गांव के बाहर उनका फार्म हाउस बना हुआ है। जहां रहकर वह अपनी आजीविका चलाते हैं। रिटायर्ड फौजी का अपने ताऊ के परिवार स…