अलीगढ़। प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक ने की नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़, ग्रामीणों ने स्कूल पर किया हंगामा
अलीगढ़। प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक ने की नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़, ग्रामीणों ने स्कूल पर किया हंगामा ब्यूरो डेस्क अलीगढ़ अलीगढ़ के अकराबाद थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय (कंपोजिट विद्यालय), सिहोर में छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। स्कूल के ही शिक्षक ने विद्यालय में पढ़ने वाली कक्षा-7 की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लीलता की। जिसके बाद छात्रा अपने घर चली गई। घर जाकर छात्रा ने सारी बात अपने परिजनों को बताई। जिसके बाद परिजनों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। वहीं परिजनों के साथ बड़ी संख्या में गांव के लोग भी मौके पर पहुच गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फार्म भरने के लिए कमरे में बुलाया था पीड़ित छात्रा की मां ने बताया कि उनकी बेटी स्कूल में कक्षा 7 की छात्रा है। वह हर दिन की तरह मंगलवार को भी स्कूल गई थी। विद्यालय में आरोपी शिक्षक ने उसे दूसरे कमरे में फार्म भरने के बहाने बुलाया था और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। शिक्षक की हरकत से बच्ची डर गई और वह स्कूल से भागते हुए सीधे अपने घर पहुंची, जिसके बाद परिजनों को शिकायत की। छात्रा के परिजनों का कहना है कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ…