अलीगढ़ : दो लड़कियां रहना चाहती थी एक - दूसरे के साथ, घर वाले आए बीच तो उठाया ये कदम जानिए..
अलीगढ़ : दो लड़कियां रहना चाहती थी एक - दूसरे के साथ, घर वाले आए बीच तो उठाया ये कदम जानिए.. ब्यूरो डेस्क अलीगढ़ अलीगढ के दाउद खां रेलवे स्टेशन के पास दो सहेलियों ने राजधानी एक्सप्रेस से कट कर जान दे दी। दोनों के शव कई टुकडों में रेलवेट्रैक पर बिखर गए। जान देने वाली खुशबू LLB और तनुB.Sc रही थी। दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़कर रेलवे ट्रैक पर खड़ी रहीं। ड्राइवर हॉर्न बजाता रहा, लेकिन वे ट्रैक से नहीं हटीं सहेलियों ने जान क्यों दी? 7 घंटे बाद तीसरी फ्रेंड ने सच बताया गांव हाजीपुर के सामने दो सहेलियों ने जान क्यों दी? इस सवाल का जवाब 7 घंटे बाद मिला। बुधवार शाम करीब 6 बजे दोनों ट्रेन से कटीं। करीब 6.30 बजे पुलिस और GRP मौके पर पहुंची। शव क्षत-विक्षत थे, तो पहचान कराने में करीब 9 बज गए। घटना के करीब साढे तीन घंटे बाद रात 9.30 बजे लड़कियों के घर वाले पहुंचे। घर वालों ने उनकी तीसरी सहेली का नाम बताया। रात 12 बजे के बाद पुलिस तीसरी सहेली तक पहुंची। उसने रात '1 बजे तक दोनों लड़कियों के रिश्ते के बारे में पुलिस को बताया। मामला थाना महुआखेड़ा का है। पढ़िए तीसरी सहेली ने पुलिस को जो कुछ बताया.. तनु लड़की, तो खुशबू लड़कों जैसी ड्रेस में रहती कोछोड़ की 20 साल की तनु लड़की की ड्रेस पहनती और म…