बुलंदशहर में दिनदहाड़े भाजपा नेता को मारी गोलियां, मौत
बुलंदशहर में दिनदहाड़े भाजपा नेता को मारी गोलियां, मौत
यूपी के बुलंदशहर में दिनदहाड़े भाजपा नेता की हत्या कर दी गई। वह बच्चों को स्कूल छोड़कर लौट रहे थे। रास्ते में बाइक से आए दो नकाबपोश हमलावरों ने रोका। जब तक वह कुछ समझ पाते दोनों बदमाशों ने ताबड़तोड़ 4 गोली मारी। दो सीने और दो सिर में लगी। मौके पर उनकी मौत हो गईं। वारदात के बाद हमलावर मौके से भाग गए। भाजपा नेता का नाम रामवीर कश्यप (55) था। वह पूर्व प्रधान रहे हैं। बुलंदशहर से मौजूदा भाजपा सांसद भोला सिंह के प्रतिनिधि भी रह चुके हैं। वारदात सुबह 8 बजे अहमदगढ़ क्षेत्र में हुई। भाजपा नेता की हत्या से हड़कंप मच गया। SSP श्लोक कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
रामवीर कश्यप डोमला ढकनंगला गांव में रहते थे। शुक्रवार सुबह दो पोतियों को बाइक से स्कूल छोड़ने घर से करीब 3 किलोमीटर दूर प्राथमिक विद्यालय ढोगला हसनगढ़ गए। वहां से लौटते समय घर से करीब डेढ़ किलोमीटर पहले उनकी हत्या कर दी। जिस जगह वारदात हुई वह सुनसान सड़क थी। जब तक आसपास के लोग पहुंचे तब तक हमलावर भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग भागते-दौड़ते मौके पर पहुंचे। रामवीर के भाई धर्मवीर ने बताया कि वह रोज दो पोतियों को स्कूल …