महिला पहलवान विनेश फोगाट पर अभद्र टिप्पणी करने में भाजपा कार्यकर्ता पर मुकदमा

महिला पहलवान विनेश फोगाट पर अभद्र टिप्पणी करने में भाजपा कार्यकर्ता पर मुकदमा
महिला पहलवान विनेश फोगाट को ओलंपिक में अयोग्य घोषित किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ता ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी कर दी, जिसमें पहलवान के प्रति अभद्र बातों का प्रयोग किया गया है। इससे नाराज जाट वंशावली ने क्वार्सी थाने में मुकदमा दर्ज कराया। यह मुकदमा जाट वंशावली के जिलाध्यक्ष चौ. धर्मवीर सिंह निवासी गांव सुखरावली की ओर से कराया गया है। जिसमें कहा गया है कि उन्होंने 7 अगस्त की रात दस बजे अपने फेसबुक एकाउंट पर एक पोस्ट देखी, जो कि विशाल वार्ष्णेय आनंद भाजपा (स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता) के नाम की आईडी से पोस्ट की गई थी, जिसमें ओलंपिक से 100 ग्राम वजन के आधार पर बाहर की गई महिला पहलवान विनेश को लेकर अमर्यादित टिप्पणी लिखी गई थी।  इस टिप्पणी से वह आहत हुए। तहरीर के आधार पर क्वार्सी पुलिस ने विशाल वार्ष्णेय आनंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहरीर देने जाने वालों में जाट वंशावली के प्रमेंद्र पाल सिंह गुड्डू सहित कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। इंस्पेक्टर क्वार्सी विजयकांत शर्मा के अनुसार, मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गोंडा थाने में भी दी गई तहरीर अलीगढ़ पुलिस से निवेदन है कृपा मा…