हरदुआगंज : गुटबंदी में क्राइम कंट्रोल की 'जद' पार कर रही युवाओं की टोली, खुलेआम कर रहे मार-धाड़
हरदुआगंज : गुटबंदी में क्राइम कंट्रोल की 'जद' पार कर रही युवाओं की टोली, खुलेआम कर रहे मार-धाड़ बच्चों के बदलते मिजाज को नजरअंदाज ना करें अभिभावक निखिल शर्मा
हरदुआगंज में युवाओं की गुटबंदी में होती आपसी तकरार की घटनाएं खतरनाक रूप लेती जा रही है। गिरोह बनाकर विपक्षी पर सुनियोजित अटैक करते इन युवा गिरोह के मन मे कानून का बिल्कुल भी ख़ौफ़ नहीं है। हरदुआगंज में पिछले साल से युवा गुटों के लगातार टकराव की घटनाएं जहां माहौल में ख़ौफ़ पैदा कर रही है वहीं हवाबाजी के चलते नई उम्र के युवक अपराधी प्रवृत्ति के बन अपने भविष्य को गर्त में ले जा रहे है। अवैध हथियार, डंडे, रॉड, कड़े से लैस होकर विपक्षी पर हमला करने का जो फिल्मी स्टाइल है वो बेहद खतरनाक है। बरौठा में रविवार को दोपहिया वाहनों से पहुंचे युवकों की मारपीट का वीडियो हैरान करने वाला है।
16 अगस्त को भी हरदुआगंज के मंडी गेट में मारपीट व फायरिंग की घटना हुई। चश्मदीदों के मुताबिक एक युवक को पीटकर बाइकर्स तालानगरी की ओर फायरिंग करते हुए भागे। इस घटना के वीडियो साक्ष्य सामने आने पर सोनू यादव की तहरीर पर पुलिस ने हरदुआगंज निवासी अधिवक्ता के पुत्र आकाश वर्मा व गिट्टू पुत्र नोसे को नामजद किया। मंडी गेट की सरेआम घटना की दहशत अभी कम नहीं हुई थी…