खराब मिठाई खाने से जज बेहोश हुईं: कोर्ट के रेस्ट रूम में गिरीं, स्वीट्स शॉप पर मुकदमा
खराब मिठाई खाने से जज बेहोश हुईं: कोर्ट के रेस्ट रूम में गिरीं, स्वीट्स शॉप पर मुकदमा
लखनऊ में खराब मिठाई खाने से महिला जज की तबीयत बिगड़ गईं। वह कोर्ट के रेस्ट रूम में बेहोश हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 7 दिन इलाज के बाद उनकी तबीयत में सुधार हुआ। मिठाई खाने से जज की बहन और उनकी नौकरानी की भी हालत खराब हो गई। जिला न्यायालय की ADJ (विशेष न्यायाधीश) जज मंजुला सरकार ने नीलकंठ स्वीट्स पर FIR दर्ज कराई है। FIR में कहा- गोमती नगर स्थित नीलकंठ स्वीट्स से जो लड्डू खरीदे थे। वो खराब बूंदी के बने थे। उसे खाने से पेट में इंफेक्शन हो गया। तबीयत बिगड़ गई। मिठाई खाने के 30 मिनट बाद ही पेट दर्द शुरू हुआ ADJ ने एप्लिकेशन में लिखा- उन्होंने 31 जुलाई की शाम गोमती नगर विजय खंड स्थित नीलकंठ मिठाई की दुकान से 250 ग्राम बूंदी के लड्डू, दो छोटे घेवर, अनरसा, समोसे और पानी के बताशे खरीदे थे। घर जाकर लड्डू खुद खाने के साथ बहन मधुलिका सरकार और नौकरानी अनीता को दिए थे। लड्डू खाने के आधे घंटे में सभी के पेट में दर्द शुरू हो गया। जब वह दूसरे दिन कोर्ट पहुंची, तो उनकी तबीयत खराब हो गई। 3 अगस्त को कोर्ट के रेस्ट रूम में बेहोश हो गई कोर्ट में लंच के बाद रेस्ट रूम में अचानक से बेहोश हो गईं…