हरदुआगंज | बच्ची के रेपिस्ट बुजुर्ग को उम्रकैद की सजा
हरदुआगंज | बच्ची के रेपिस्ट बुजुर्ग को उम्रकैद की सजा
अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना क्षेत्र में 11 साल की दलित बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने वाले 66 साल के बुजुर्ग को न्यायालय ने आजीवन कैद की सजा सुनाई है। घटना के बाद मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रही थी और लगातार इसका ट्रायल चल रहा था। मामले की सुनवाई करते हुए विशेष न्यायधीश सुरेंद्र मोहन सहाय ने गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दोषी करार दिया है और उसे सजा सुनाई है। कोर्ट का फैसला आते ही परिवार के लोगों ने एक ओर खुशी जताई है, वहीं दूसरी ओर दोषी के परिवार जनों में दुख का माहौल हो गया। कोर्ट का फैसला आने के बाद पुलिस ने तत्काल दोषी को जेल भेज दिया। चीज देने के बहाने ले गया था दोषी घटना हरदुआगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जहां 28 दिसंबर 2023 को दोषी ने 11 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया था। बच्ची दलित परिवार की थी और घर के बाहर खेल रही थी। तभी गांव मुहल्ले का ही 66 वर्षीय रसीद पुत्र रफीक, जो सिलाई का काम करता था, उसे चीज दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था। दोषी की 5 संतानें हैं, जिसमें तीन बेटियां हैं। इसमें से दो की शादी हो चुकी है और एक अविवाहित है, जो घर …