योगी के आवास के बाहर महिला ने खुद में लगाई आग. जनता दरबार में आई थी, बाहर निकलते ही पेट्रोल छिड़का, हालत गंभीर

योगी के आवास के बाहर महिला ने खुद में लगाई आग. जनता दरबार में आई थी, बाहर निकलते ही पेट्रोल छिड़का, हालत गंभीर
लास्ट अपडेट लखनऊ में सीएम योगी के आवास के बाहर एक महिला ने आत्मदाह की कोशिश की। महिला सीएम योगी के जनता दरबार में आई थी। बाहर आकर उसने अपने गोद लिए बच्चे को सड़क किनारे रख दिया। फिर बैग से पेट्रोल की बोतल निकाली। खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।  आसपास के पुलिसकर्मी जब तक कुछ समझ पाते तब तक महिला बुरी तरह जलने लगी। पुलिसकर्मी महिला को बचाने के लिए दौड़े, लेकिन आग इतनी तेज थी कि हिम्मत नहीं कर पाए। बमुश्किल पुलिसकर्मियों ने म्हिेला पर कंबल डालकर आग बुझाई।  तब तक महिला 70 से 80% जल चुकी थी। महिला की आग बुझी तो वह रो-रोकर चिल्लाने लगी। खुद को बचाने की गुहार लगाने लगी। वह बार-बार अपने बच्चे की तरफ देख रही थी। पुलिस तुरंत महिला को सिविल अस्पताल ले गई। उसकी हालत नाजुक है। महिला का नाम अंजली जाटव पत्नी देशराज है। उसकी उम्र 30 साल है। उन्नाव से जनता दरबार में आई थी। दो दिन पहले भी सीएम दरबार आई थी महिला  महिला का नाम अंजली जाटव पत्नी देशराज है। वह उन्नाव से जनता दरबार में आई थी। DCP मध्य रवीना त्यागी ने बताया-महिला ने आत्मदाह करने की कोशिश की है। उसे भर्ती कराया गया है। शुरुआती जांच में पारिवारिक व…