अलीगढ़ में युवक के प्राइवेट-पार्ट में भर दी हवा, पेट की नसें फटीं: मौत
अलीगढ़ में युवक के प्राइवेट-पार्ट में भर दी हवा, पेट की नसें फटीं: मौत
अलीगढ़ में एक युवक के प्राइवेट पार्ट में एयर प्रेशर लगाकर हवा भर दी गई। इससे पूरा शरीर फूल गया और वो चीखने-चिल्लाने लगा। थोड़ी देर बाद उसकी पेट की नसें फट गई। वो बेहोश जमीन पर गिर गया। आरोपियों ने ही युवक के घरवालों को जानकारी दी। वे लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि युवक को पहले आरोपियों ने पीटा। इसके बाद परेशान करने के लिए ऐसी हरकत की। घटना लोधा थाना क्षेत्र की है। फूल गया था युवक का शरीर बन्नादेवी थाना क्षेत्र के एलमपुर गढ़िया में रहने वाले राकेश ने बताया, उनका छोटा भाई वीरपाल (33) गभाना स्थित कोनार कंपनी में काम करता था। शुक्रवार को उसने नाइट शिफ्ट की थी। शनिवार सुबह अपने घर वापस आने वाला था। लेकिन, साथ में काम करने वाल मजदूरों से उसका किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। फिर उसके प्राइवेट पार्ट में एयर प्रेशर लगा दिया। काफी देर तक उसके शरीर में हवा भरते रहे। एयर प्रेशर के कारण वीरपाल का शरीर पूरी तरह से फूल गया। वह बेहोश हो गया। ये काम किसी इंसान का नहीं। कोई राक्षस ही ऐसा कर सकता है। इसके बाद आरो…