हरदुआगंज मंडी में किसानों के चबूतरे पर भ्रष्टाचार का जाल
हरदुआगंज मंडी में किसानों के चबूतरे पर भ्रष्टाचार का जाल निखिल शर्मा
धनीपुर मंडी से संबद्ध हरदुआगंज की गल्ला मंडी में किसानों के हितार्थ बने चबूतरे को आढ़ती व थोक व्यापारियों की जाल वाली दुकानें बनवा दी जा रही हैं। बिना किसी उच्चाधिकारियों की अनुमति के बीते तीन माह में एक दर्जन व बीते सालों में 40 दुकानें बनवाकर आढ़ती व थोक व्यापारियों के कब्जे करा दिया। चबूतरे पर अवैध कब्जे की पिछले कई दिनों से लगातार शिकायत के बाद भी चबूतरे पर बची करीब 60 वर्गफुट जगह पर भी रविवार को जाल बेल्डिंग होते देख किसानों का सब्र जबाव दे गया। यहां भाकियू चंढुरी गुट के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डा शैलेन्द्रपाल सिंह, जिलाध्यक्ष बंटी जादौन ने नेतृत्व में मंडी पहुंचे किसानों ने धरना प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। वहीं किसानों से वार्ता व ज्ञापन लेने पहुंची मंडी सचिव श्रीमती जयश्री डा शैलेंद्रपाल सिंह के तीखे सवालों पर निरुत्तर दिखी। उनका सवाल जाल क्यों और किसके आदेश पर लगे जैसे सवालों के जवाब नहीं दे सकी तो किसानों ने मंडी प्रभारी जयश्री पर रिश्वत लेकर किसानों विरोधी कार्य करने का आरोप लगाते हुए उन्हें ज्ञापन देने से इंकार कर दिया। बाद में धनीपुर मंडी से पहुंचे अशो…