अलीगढ़ : पानी की छींटे पड़ने पर युवक ने पुलिस के सामने की फायरिंग, दरोगा बनाते रहे वीडियो

अलीगढ़ : पानी की छींटे पड़ने पर युवक ने पुलिस के सामने की फायरिंग, दरोगा बनाते रहे वीडियो
खेरेश्वर चौराहे पर गुरुवार दोपहर बरसात में पानी की छींटे पड़ने पर कुछ युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। पहले कार सवार को पीटा। फिर अपने साथियों को बुलाकर बीच बचाव करने आए लोगों के साथ मारपीट की। पुलिस के सामने तमंचा लहराते हुए कई राउंड फायरिंग की गई। एक युवक के हाथ में गोली लगी है। मारपीट में एक और व्यक्ति घायल है। घटना के चलते आधा घंटा तक लोग सहमे रहे। वहीं, थाना रोरावर के दारोगा किरनपाल आरोपियों को पकड़ने की बजाय वीडियो बनाते रहे। यह है पूरा मामला घटना दोपहर एक बजे की है। गांव केशोंपुर जोफरी के नवीन कुमार कार से दवा लेने के लिए गांव नेहरा जा रहे थे। खेरेश्वर चौराहे से लोधा की तरफ मुड़ते ही कार को तेजी से निकाला। तभी बाइक सवार तीन युवकों पर पानी के छींटे पड़ गए। युवकों ने नवीन को रोक लिया और पीटना शुरू कर दिया।  इसे देख खेरेश्वर मंदिर के पास हलवाई की दुकान चलाने वाले रामू पंडित व अन्य लोगों ने बीच बचाव कर दिया। नवीन कार लेकर चला गया। लोगों को लगा कि मामला रफा-दफा हो गया है, मगर कुछ देर बाद ही युवकों ने फोन कर अपने 10-12 साथियों को बुला लिया। ये लोग दो बाइकों व स्कॉर्पियो कार में आए।  कार को चौर…