अलीगढ़ में बच्चों को देररात तक रोकता था कोचिंग संचालक, करता था गलत काम
अलीगढ़ में बच्चों को देररात तक रोकता था कोचिंग संचालक, करता था गलत काम
अलीगढ़ के गंगीरी के एक गांव में रविवार को एक कोचिंग संचालक पर बच्चों से कुकर्म का आरोप लगा है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। आरोपी शिक्षक मौके से फरार हो गया। मामले में पुलिस मौके पर पहुंची है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में कोचिंग चलाने वाला एक शिक्षक बच्चों के साथ अश्लील हरकत करता था। पिछले कई दिनों से उन्हें अपनी हवस का शिकार बना रहा था। आरोपी मास्टर नाबालिग लड़कों के साथ कुकर्म करता था। फिर उन्हें डरा धमका देता था कि वह घर में किसी को यह बात न बताएं। पिछले काफी दिनों से वह ऐसा कर रहा था। जिसके बाद एक बच्चे ने अपने घर में यह बात बताई। पूरे गांव में यह बात फैल गई और लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कई बच्चों को बनाया है शिकार
गंगीरी के एक गांव से पुलिस को दोपहर में सूचना गई। जिसमें गांव वालों ने बताया कि इलाके में कोचिंग चलाने वाला एक मास्टर ओमवीर सिंह बच्चों के साथ कुकर्म करता है। पढ़ाई कराने के बहाने वह उन्हेंदेर रात तक कोचिंग में ही रोकता है। फिर उनके साथ कुकर्म की घटना करता है।
बच्चों के साथ ऐसी घटना होते देख ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने आरोपी मास्टर के ख…