बुलंदशहर। 50 फीट गहरे बोरवेल में 2 की मौत: 3 घंटे बाद लाशों को रेस्क्यू टीम ने निकाला
बुलंदशहर। 50 फीट गहरे बोरवेल में 2 की मौत: 3 घंटे बाद लाशों को रेस्क्यू टीम ने निकाला ब्यूरो डेस्क बुलंदशहर बुलंदशहर में मंगलवार सुबह बोरवेल में काम करने उतरे 2 युवकों की मौत हो गई। लाश 50 फीट गहरे गढ में करीब 3 घंटे तक पड़ी रही। रेस्क्यू टीम ऑक्सीजन सिलेंडर लगाकर बोरवेल में उतरी, तब शव को निकाला गया। मामला सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के चोला रोड स्थेत सनसाइन कोल्ड स्टोरेज के पास का है। यहां एक ट्यूबवेल 2 महीने से बंद था। 2 युवक काफी दिनों से इसे चालू करने में लगे थे। आज सुबह ट्यूबवेल चालू करने के लिए दोनों बोरवेल में उतरे। इसी दौरान जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गए। कुछ देर तक गड्ढे के अंदर से कोई हलचल नहीं हुई। लोगों ने झांक कर देखा तो दोनों युवक बेहोश अवस्था में दिखे। पुलिस, दमकल विभाग और फील्ड यूनिट को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद शव को निकाला। DM बोले- ट्यूबवेल को चालू करने में गई जान DM सीपी सिंह ने बताया- दोनों युवक ट्यूबवेल को चालू करने के लिए बोरवेल में उतरे थे। ऐसा लग रहा है कि गैस के रिसाव से हादसा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस, नगर पालिका और फायर ब्रिेड ने तुरंत रेस्क्यू चलाया। दोनों को निकाल कर अस्पताल भेजा गया।…