इगलास। दो साल तक बहन से दुष्कर्म करता रहा ताऊ का बेटा, गर्भवती होने पर परिवार को हुई जानकारी, मामले में मुकदमा दर्ज

इगलास। दो साल तक बहन से दुष्कर्म करता रहा ताऊ का बेटा, गर्भवती होने पर परिवार को हुई जानकारी, मामले में मुकदमा दर्ज
ब्यूरो डेस्क अलीगढ़ अलीगढ़ के इगलास थाना क्षेत्र में एक तहेरे भाई ने अपनी नाबालिंग बहन से दुष्कर्म किया। आरोपी उसके साथ 2 साल से लगातार दुष्कर्म कर रहा था और उसे धमकी दे रहा था कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसके इकलौते भाई की हत्या कर देगा। जिसके कारण किशोरी शांत थी।  बीते दिनों आरोपी ने फिर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद किशोरी गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी परिवार के लोगों को हो गई, जिस पर आरोपी ने गर्भपात कराने का दबाव बनाया, लेकिन परिवार के लोग राजी नहीं हुए और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।  सामाजिक डर से शांत रही किशोरी पीड़ित किशोरी ने बताया कि वह समाज के डर से शांत थी और आरोपी लगातार उसके भाई को जान से मारने की धमकी भी देरहा था। 15 जून को आरोपी ने हाथरस मार्ग पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था, जिसके कारण वह गर्भवती हो गई थी। जब किशोरी गर्भवती हो गई तो 28 अगस्त 2024 को उसके पेट में दर्द हुआ था। जब परिवार के लोगों ने उसकी जांच कराई तो इसमें गर्भवती होने की पुष्टि हो गई। जिसके बाद यह सारा मामला खुला। वहीं परिवार के लोगों ने गर्भपात कराने से मना कर दिया था, लेक…