अलीगढ़ में योगी सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री के घर 50 लाख की चोरी, रेकी करके पुलिस को बताया चोर कौन

अलीगढ़ में योगी सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री के घर 50 लाख की चोरी, रेकी करके पुलिस को बताया चोर कौन
अलीगढ़ में योगी सरकार में राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह के घर में करीब 50 लाख की चोरी हुई है। चोर आधा किलो सोना और 5 किलो चांदी उड़ा ले गए। चोरी की यह वारदात फरवरी में हुई, जब मंत्री की पत्नी का इलाज करवाने परिवार दिल्ली गया था।  पहले तो परिवार के लोग घर में गहने तलाशते रहे, लेकिन गहने नहीं मिले। अब 9 महीने बाद मंत्री के बेटे ने चोरी की FIR दर्ज कराई है। घर के 3 नौकरों पर आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि नौकर की रेकी की तो पता चला कि उसने ही चोरी की है। पुलिस ने एक नौकर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 2 अभी फरार हैं। दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रघुराज सिंह थाना बन्नादेवी क्षेत्र के ITI रोड स्थित गभाना हाउस में रहते हैं। वह सन्निनिर्माण कर्मकार राज्य परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष भी हैं। उन के बड़े बेटे पूर्व पार्षद नरेंद्र प्रताप सिंह ने चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है।  FIR के मुताबिक, उनकी मां लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनका दिल्ली AIIMS में इलाज चल रहा था। उनकी देख-रेख में दोनों भाई हॉस्पिटल में थे। इस बीच घर में उनकी पत्नी, बच्चे के साथ अकेली ही रहीं। घर में उनका 20 …