रतन टाटा के लिए पेटीएम फाउंडर ने किया कुछ ऐसा पोस्ट, भड़क उठे लोग, जानें पूरा मामला
रतन टाटा के लिए पेटीएम फाउंडर ने किया कुछ ऐसा पोस्ट, भड़क उठे लोग, जानें पूरा मामला
रतन टाटा के निधन से देश शोक में डूबा है। देश और दुनिया की तमाम हस्तियों ने अपने तरीके से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रतन टाटा को याद किया। इसमें फिनटेक कंपनी पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा भी शामिल थे। हालांकि, विजय शेखर शर्मा ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जो लिखा उसकी आलोचना होने लगी। क्या लिखा था विजय शेखर शर्मा ने दरअसल, पेटीएम सीईओ विजय शेखर शर्मा को श्रद्धांजलि के दौरान एक विशेष टिप्पणी के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्हें अपना पोस्ट हटाना पड़ा। शर्मा की हटाई गई श्रद्धांजलि का एक स्क्रीनशॉट अब वायरल हो रहा है। डिलीट पोस्ट में विजय शेखर शर्मा ने रतन टाटा के लिए लिखा है- एक लीजेंड जो हर पीढ़ी को प्रेरित करते हैं। अगली पीढ़ी के उद्यमी भारत के सबसे विनम्र कारोबारी से मिलने से चूक गए। सलाम, सर। ओके, टाटा, बाय-बाय। wtf is the last line pic.twitter.com/dOrIeMQH7c — Shivam Sourav Jha (@ShivamSouravJha) October 10, 2024
वैसे तो विजय शेखर शर्मा के पोस्ट में रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी गई है लेकिन उनके पोस्ट की अंतिम पंक्ति, "ओके टाटा बाय ब…