अलीगढ़: समाजवादी पार्टी की जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर सड़क हादसे में घायल

अलीगढ़: समाजवादी पार्टी की जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर सड़क हादसे में घायल
अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी की जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर देर रात सड़क हादसे में घायल हो गई। वह अपनी कार से के लिए पनेठी से कौड़ियागंज की ओर जा रही थी। उनके साथ पार्टी के कुछ अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे। इसी दौरान पनेठी के आगे जीटी रोड पर उनकी कार और एक वैगनआर के बीच टक्कर हो गई। दोनों गाड़ियों की हुई आमने सामने की टक्कर के कारण सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर गंभीर रूप सेघायल हो गई। वहीं उनकी गाड़ी भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पार्टी के अन्य पदाधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। शादी समारोह में जा रही थी जिलाध्यक्ष सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर सोमवार देर रात लगभग 10:30 बजे अपने घर से एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रही थी। उनकी कार में ड्राइवर समेत चार लोग मौजूद थे। वह ड्राइवर के बगल वाली सीट में बैठी हुई थी। जबकि अन्य दोनों लोग पीछे थे। आमने सामने की टक्कर में जिलाध्यक्ष के सिर में गंभीर चोट आई है। घटना की जानकारी मिलने पर सपा के जिला महासचिव मनोज यादव, महानगर अध्यक्ष अब…