सीएम योगी को धमकी, 10 दिन में इस्तीफा दो वरना.....

सीएम योगी को धमकी, 10 दिन में इस्तीफा दो वरना.....
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में एक नंबर से मैसेज आया। इसमें लिखा था- अगर योगी ने 1 0 दिन में इस्तीफा नहीं दिया तो बाबा सिद्दीकी जैसा हाल करेंगे।  मुंबई पुलिस ने शनिवार शाम को धमकी भरा मैसेज मिलने के बाद यूपी पुलिस को सूचना दी। मुंबई पुलिस धमकी देने वाले तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। वहीं, इस मसले पर दैनिक भास्कर ने यूपी पुलिस के एक सीनियर पुलिस अफसर से बात की। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस को जो मैसेज मिला है उसे वैरिफाई किया जा रहा है।  मुंबई पुलिस इसका पता लगा रही है कि मैसेज कहां से और किसने भेजा था। यह किसी की शरारत है या फिर कुछ और। इससे पहले भी सीएम योगी को कई बार धमकी मिल चुकी है। CM योगी को इससे पहले भी धमकी दी गईं हैं- मार्च 2024: योगी को बम से उड़ाने की धमकी मिली। पुलिस मुख्यालय में तैनात हेड कॉन्स्टेबल के सरकारी नंबर पर कॉल आई।  जनवरी 2024: आतंकी पनन ने वाइस मैसेज भेजकर अयोध्या में गिरफ्तार 3 आतंकियों को न छोड़ने पर योगी को जान से मारने की धमकी दी।  अप्रैल 2022: वॉट्सऐप पर धमकी दी कि योगी को बम से उड़ा द…