अलीगढ़ में महिला को चाकू मारकर किया लहुलुहान

अलीगढ़ में महिला को चाकू मारकर किया लहुलुहान
अलीगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र के भुजपुरा में आरोपियों ने महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट की। डतना ही नहीं आरोपियों ने महिला को चाकू मार दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और बेहोश होकर जमीन पर गिर गई।  महिला को घायल करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और मेडिकल परीक्षण भी कराया है। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है पति पर बना रहे थे काम करने का दबाव भुजपुरा निवासी फैजान ने बताया कि वह कोविड के पहले इमरान पुत्र मतीन के यहां काम करता था। इस दौरान उसने 18 हजार रुपए उधार लिए थे। कोविड के दौरान उसने काम छोड़ा था और आरोपी के रुपए भी अदा कर दिए थे। लेकिन आरोपी लगातार उसे दुबारा अपने यहां काम पर बुला रहा था।  फैजान ने बताया कि वह अब अपना काम करता है, इसलिए नौकरी करने नहीं जा रहा था। आरोपी इसी से नाराज थे और सोमवार को उसके घर पहुंचकर गाली गलौज कर रहे थे। तभी उसकी पत्नी राबिया बाहर आई और गाली गलौज करने का विरोध किया। इस पर आरोपी मार…