अलीगढ़ में पुलिस कर्मी की पत्नी के कपड़े फाड़े, घर में घुसकर पड़ोसी ने पीटा
अलीगढ़ में पुलिस कर्मी की पत्नी के कपड़े फाड़े, घर में घुसकर पड़ोसी ने पीटा
अलीगढ़ में एक पुलिस कर्मी की पत्नी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने पहले उसके साथ गाली गलौज की। इसके बाद आरोपी घर के अंदर घुस आए और मारपीट करने लगे और जान से मारने का भी प्रयास किया। मारपीट करने के साथ ही आरोपियों ने उसके कपड़े भी फाड़ बुरी नीयत से पकड़ लिया। पीड़ित ने बताया कि वहां उसकी सास और बेटी भी आ गई। आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। आसपास के लोग जब आ गए तो आरोपी वहां से भागने और जाते-जाते धमकी दी कि उसके पति को जान से मार देंगे। महाराजगंज में तैनात है पीड़िता का पति इगलास के एक गांव निवासी पीड़िता ने बताया कि उसका पति पुलिस विभाग में कार्यरत है और इस समय महाराजगंज में तैनात है। वह गांव में अपनी सास और बच्चों के साथ अकेली रहती है। पीड़िता ने बताया कि रविवार सुबह वह अपने घर के बाहर अकेली खड़ी थी। तभी पड़ोस की मुन्नी देवी और उसकी बेटी मीरा ने उसे गाली देनी शुरू कर दी जब पीड़िता ने गाली का विरोध किया तो आरोपी उसके साथ हाथापाई करने लगी और अपने परिवार के लोगों को बुला लिया। इसके बाद मुन्नीदेवी का पति महिपाल और उसके दोनों बेटे मोहन और विकास…