अलीगढ़ रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी: हाई अलर्ट पर पुलिस
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी: हाई अलर्ट पर पुलिस ब्यूरो डेस्क अलीगढ़ अलीगढ़ में रेलवे स्टेशन को बम से उड़ानो की धमकी मिली है। जिसके बाद रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट कर दिया गया। जीआरपी और आरपीएफ के साथ आगरा और अलीगढ़ की सिविल पुलिस भी तैनात कर दी गई है। वहीं स्टेशन पर आने जाने वाले और आसपास घूमने वालों पर भी नजर रखी जा रही है। स्टेशन पर प्रवेश के हर एक प्वाइंट पर सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं, जिससे कि किसी तरह की लापरवाही और गड़बड़ी न ही। भमोला चौकी इंचार्ज को मिली है सूचना अलीगढ रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की सूचना और धमकी भमोला चौकी इंचार्ज को मिली है। इसके बाद उन्होंने तत्काल उच्च अधिकारियों को सूचना दी। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन को भी अलर्ट किया है। चौकी इंचार्ज से सूचना मिलने पर फोर्स को अलर्ट किया। चौकी इंचार्ज के अनुसार उन्हें इलाके में रिक्शा चलाने वाले एक व्यक्ति ने सूचना दी कि कुछ लोग रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की योजना तैयार कर रहे थे। जिसके बाद चौकी इंचार्ज तत्काल मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी वहां नहीं थे। जिसके बाद फोर्स को अलर्ट कर दिया गया है। हर एक पाइंट पर नजर रखी जा रही है। संदिग्धों से की जा रही है पूछताछ रेलवे स्टेशन…