आसान नहीं रहा दुबई घूमना, जानिए नए नियम

आसान नहीं रहा दुबई घूमना, जानिए नए नियम
डेस्क, समाचार दर्पण लाइव  दुबई अब सबके लिए नहीं है। वीजा नियम बदल गए हैं। दुबई अब यूरोप जैसी शर्तें वीजा में लगा रहा है। ज्यादातर भारतीयों के वीजा निरस्त हो रहे हैं।  भारत से 2023 में 60 लाख से अधिक पर्यटक दुबई घूमने गए थे. इसी बीच एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दुबई जाने वाले बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटकों को वीजा देने से मना कर दिया गया है। एक वक्त पर दुबई के लिए लगभग 99 प्रतिशत वीजा आवेदन स्वीकार कर लिए जाते थे. वहीं, अब अच्छी तरह से तैयार की फाइल को भी यूएई के अधिकारी रिजेक्ट कर रहे हैं। दुबई के लिए पर्यटक वीजा आवेदनों के लिए यूएई ने हाल में ही कई कड़े नियम बनाए हैं. इस वजह से वीजा रिजेक्शन रेट में बढ़ोत्तरी हुई है. नए नियम के अनुसार, यात्रियों को अपने रिटर्न टिकट की एक कॉपी इमीग्रेशन डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर अपलोड करनी पड़ती है. इससे पहले हवाई अड्डे के अधिकारी ये दस्तावेज देखते थे.  दिखाना होगा होटल रिजर्वेशन पर्यटकों को होटल रिजर्वेशन का प्रमाण देना होगा. इसके अलावा अगर आप दुबई में किसी परिवार के सदस्य के घर में रहने की योजना बना रहे हैं तो उस परिवार के लोगों को अपना निवास वीजा, अप…