मंडी में किसानों के चबूतरे पर बन गई अवैध दुकानें, सड़क पर गेहूं बेच किसान, मंडी प्रशासन मौन
हरदुआगंज डेस्क
मंडी में किसानों के चबूतरे पर बन गई अवैध दुकानें, सड़क पर गेहूं बेच किसान, मंडी प्रशासन मौन
अलीगढ़ की धनीपुर मंडी से संबद्ध हरदुआगंज उपमंडी में किसानों के लिए बने चबूतरे पर मंडी प्रशासन ने जाल लगा अवैध दुकानें बनवाई गई आढतियों का अवैध कब्जा कराकर लाखों रुपए डकार लिए पिछले साल अगस्त माह में सवाल उठने पर नोटिस देकर चुप्पी साध ली जिससे गेहूं के सीजन में किसान चिलचिलाती धूप में सड़क पर गल्ला बेचने को मजबूर हैं। मंडी में किसानों के गल्ले की सुरक्षा के लिए चबूतरे बनाए गए है। जिसपर वह फसल सुखा सकें और बरसात से बचा सकें। बीते वर्ष जुलाई माह में तत्कालीन मंडी प्रभारी ने चबूतरे को गुपचुप व्यापारियों को आवंटित कर जाल लगवाकर दर्जनभर दुकानें बनवा दी थी। मामले में 26 अगस्त 2024 को भाकियू पदाधिकारी डा. शैलेंद्रपाल सिंह की अगुवाई में दर्जनों किसानों ने मंडी में धरना प्रदर्शन कर चबूतरे को खाली कराने की मांग की थी। अस वक्त आवंटन पर उठे विवाद की धमक जिलो के अधिकारियों से लेकर यूपी राज्य कृषि उत्पादन परिषद के तत्कालीन निदेशक अंजनि कुमार तक पहुंचने पर उप निदेशक मंडी संजय सिंह मंडी निरीक्षण को पहुंच थे। जहां चबूतरे आवंटित करने में दोषी मंडी प्रभारी जयश्री को हटाकर हजारीलाल को मंडी सचिव नियुक्त करत…